एक्सप्लोरर
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने की बाबा बर्फानी की पहली आरती
भारी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। सोमवार सुबह 1250 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था पहलगाम बेस कैंप से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकल पड़ा है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी बाबा बर्फानी के दर्शन किए। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना भी की। समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित 45 दिवसीय वार्षिक यात्रा 15 अगस्त को सम्पन्न होगी।
और देखें




























