एक्सप्लोरर
गाजियाबादः बीच सड़क पर बिजली ने ली जान, विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा | Purab Pashchim
गाजियाबाद से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां बिजली की तार टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया है. थाना लोनी बोर्डर क्षेत्र के प्रेम नगर में बिजली की तार टूटने से एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया और वहीं उसकी जलकर मौत हो गई. हादसे में दो और शख्स की हालत गंभीर है. बिजली विभाग की लापरवाही से ये बड़ा हादसा हो गया. हादसे के वक्त वहां काफी भीड़ लग गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी शख्स को अस्पताल भेजा गया.
और देखें






























