एक्सप्लोरर
इटावा : दबंगों ने बस के शीशे तोड़े
इटावा में बीच सड़क पर दबंगई का वीडियो सामने आया है.. यहां दबंगों ने एक प्राइवेट बस में जमकर लाठी डंडों से तोड़फोड़ की.. बस के शीशे तक तोड़ डाले.. असल में बीते दिनों भिंड के बस स्टैंड पर बस और टेंपो चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.. इसी को लेकर टेंपो चालक और उसके साथियों ने बस पर हमला कर दिया.. और जमकर तांडव मचाया.. इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.. अब पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है..
और देखें

























