एक्सप्लोरर
सर्दी की बेदर्दी: ठंड और कोहरे के डबल अटैक, यूपी में 4 दिनों में 288 लोगों की मौत
देशभर में ठंड का सितम लोगों को सता रहा है. सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है. पूरे उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड हो रही है. शीतलहर और कोहरे को देखते हुए यूपी के ज्यादातर जिलों में या तो स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. ठंड का असर यातायात पर भी साफ तौर पर देखा जा रहा है. ट्रेन और फ्लाइट लगातार या तो लेट हो रही हैं या फिर उन्हें रद्द कर दिया जा रहा है. यूपी के कई शहरों में रविवार शाम को भी तापमान 5 डिग्री से भी कम रिकॉर्ड किया गया. ऐसे में सवाल उठता है कि प्रशासन इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड को लेकर कितना मुस्तैद है.
और देखें






















