एक्सप्लोरर
देहरादूनः अप्रैल से इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा बंद | ABP Ganga
यहां प्रदूषण को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। देहरादून सरकार अप्रैल से यूरो 4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद करने जा रही है। अब अप्रैल के बाद से केवल यूरो 6 कैटेगरी के वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन हो पाएगा। दरअसल, देश में बढ़ते वाहन प्रदूषण के चलते अब सरकार द्वारा जल्द ही एक अप्रैल से यूरो 6 गाड़ियों को सड़क पर उतारा जाएगा। जिसके लिए बाकायदा विभाग में कार्य भी शुरू हो चुका है। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि इसके लिए कंपनियां अब सीधे यूरो 4 के बाद यूरो 6 गाड़ियां बनाकर सड़क पर उतारेंगी क्योंकि इसके बीच में यूरो 5 की कोई भी गाड़ी नहीं है। वहीं अप्रैल महीने से यूरो 6 के अलावा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा बढ़ते प्रदूषण को लेकर यह क़दम उठाया गया है।
और देखें


















