एक्सप्लोरर
शाम साढ़े 6 बजे दीपोत्सव का कार्यक्रम ,शाम को सरयू तट पर आरती होगी
अयोध्या का भव्य नजारा दुनिया देखेगी.. जोर शोर से इसकी तैयारी चल रही है.. पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है.. और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.. घाटों से लेकर हर इलाके में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है.. इसके अलावा पूरी अयोध्या में सेनिटाइजेशन का काम चल रहा है.. ताकि कोरोना काल में इसका असर उत्सव पर ना पड़े.. इसके अलावा घाटों को भी सजाया जा रहा है.. जबकि रात में भी पहरा जारी है.. कल रात खुद एडीजी जोन लखनऊ एसएन रावत साहब राम की पैड़ी का जायजा लेने पहुंचे.. इस दौरान उनके साथ आईजी रेंज अयोध्या भी मौजूद थे.. दोनों ने राम की पैड़ी और सरयू घाट का निरीक्षण किया..
और देखें




























