एक्सप्लोरर
सिविल अस्पताल में कोविड टेस्ट के लिए लगी भीड़, उड़ रही कोविड नियमों की धज्जियां
रुड़की के सिविल अस्पताल में कोविड का टेस्ट कराने वालों की भीड़ है। कोविड टेस्ट करवाने वालों में सबसे ज्यादा वो युवा हैं जो सेना की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। एक तरफ कोरोना को लेकर भीड़ है तो वहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग बगैर मास्क लगाए है कोविड टेस्ट कराने के लिए पहुंच गए हैं। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि ये लोग ना चाहते हुए भी दूसरे को बीमार कर सकते हैं।
और देखें

























