एक्सप्लोरर
टंकी की छत पर पार्षद पति
कानपुर में नगर निगम के अधिकारियों से नाराज एक पार्षद पति टंकी पर चढ़ गया । चकेरी क्षेत्र के वार्ड 27 के पार्षद पति मनोज यादव अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव के संग पटेल नगर स्थित सैनिक नगर में पानी की टंकी पर चढ़ गए। क्षेत्र में 8 महीने से पानी की समस्या होने पर भी नगर निगम के अधिकारियों ने समस्या का समाधान तक नहीं किया जिससे नाराज़ पार्षद का ग़ुस्सा फूट पड़ा। पार्षद पति का कहना है कि सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है जिसके कारण बारिश के मौसम में क्षेत्रवासियों को मुसीबत झेलनी पड़ती है। आए दिन नगर निगम के अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी अधिकारियों ने समस्या का समाधान तक नहीं किया। पार्षद पति ने कहा की जब तक नगर निगम के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करते है वह विरोध जारी रखेंगे।
और देखें






























