एक्सप्लोरर
Coronavirus update: सड़क पर घूम रहे हैं 'कोरोना यमराज'
अमरोहा में उस वक्त लोग अपने घरों की छतों पर आ गए.. जब अचानक यमराज सड़क पर घूमते हुए उन्हें नज़र आए..असल में यमराज अकेले नहीं थे.. बल्कि खाकीधारी पूरी सेना उनके साथ थी.. सुरक्षा के बीच सड़कों पर यमराज को देखकर सभी हैरान हो गए और जब यमराज ने कहा कि मैं यमराज हूँ तो सभी ये सुन हेरत में पड़ गए की आखिर यमराज जी यहां कर क्या रहे हैं, लेकिन जब यमराज ने सभी से माइक पर लॉक डाउन का पालन करने का एलान किया तब सभी की समझ मे आ गया कि आखिर यमराज जी यहां क्या करने आये है।
और देखें


























