एक्सप्लोरर
Corona Vaccine के एमरजेंसी यूज की सिफारिश, मंजूरी मिलने का इंतजार | ABP Ganga
नये साल के मौके पर देश को अब किसी भी वक्त कोरोना के वैक्सीन का तोहफा मिल सकता है क्योंकि भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की वैक्सीन कोविशील्ड के एमरजेंसी यूज की सिफारिश की गई है और अब एक्सपर्ट कमेटी कभी भी वैक्सीन को अपनी मंजूरी दे सकती है. जिसके बाद देश में कोरोना के वैक्सीनेशन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी. सब्जेक्ट एक्पर्ट कमेटी ने सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन को रिकमेंड किया है. जिसके बाद सरकार ने शर्तों के साथ इसकी मंजूरी दे दी है. हालांकि आखिरी फैसला डीसीजीआई यानी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को लेना है और DCGI की मंजूरी मिलते ही एक हफ्ते में देशभर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
और देखें




















