एक्सप्लोरर
यूपी में धर्मांतरण कानून ?
यूपी स्टेट लॉ कमीशन ने सूबे में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाने की सिफारिश की है...कमीशन ने यूपी में धर्मांतरण को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करके धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कानून की सिफारिश की. आयोग के चेयरमैन आदित्यनाथ मित्तल और सचिव सपना त्रिपाठी ने सीएम को रिपोर्ट सौंपी हैं. सूत्रों की मानें तो, रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी में भी बड़े पैमाने पर जबरन धर्मांतरण हो रहा है...बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में पहचान छुपाकर और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की बात कही गई है...रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में हिंदुओं और खासकर एससी- एसटी को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाता है...देश के 10 राज्यों में धर्मांतरण का कानून पहले से ही लागू है...वहीं अब यूपी में भी राज्य विधि आयोग ने कानून बनाने की सिफारिश की है.
और देखें



























