एक्सप्लोरर
प्रियंका गांधी के सचिव ने पत्रकार को कहा- 'ठोक के यहीं बजा दूंगा'
प्रियंका गांधी जो सोनभद्र के उंभा गांव नरसंहार के पीड़ित आदिवासी परिवारों से मिलने पहुंचीं हैं...पीड़ितों को न्याय दिलाने की कवायद में जुटी हैं...लेकिन प्रियंका के सामने एबीपी गंगा की टीम से कांग्रेस कार्यकर्ता बदसलूकी करते रहे...लेकिन मजलूम और गरीब लोगों को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरीं प्रियंका के सामने एबीपी गंगा के रिपोर्टर के साथ उन्हीं के पार्टी के नेता बदसलूकी करता रहा...मारने की धमकी देता रहा और सबकुछ देखते प्रियंका मौन रहीं...प्रियंका के सामने हमारे संवाददाता को जान से मारने की धमकी दी गई...कैमरे बंद कराने की कोशिश की गई...बावजूद इसके हमारे सहयोगी नीतीश डटे रहे...दरअसल पत्रकारिता का यही उसूल है कि...हालात अगर उलट हो...तो भी हमें सच के लिए डटे रहना होता है...ये सियासत में होता होगा कि...अगर हवा विपरीत बह रही हो...तो आंखों पर अहं और गुस्से का पर्दा डाल लिया जाए...और सवालों से घबरा कर या फिर डरा धमका कर चुप करा दिया जाए...
और देखें




























