एक्सप्लोरर
Women Day पर CM Yogi का बड़ा तोहफा, खिलाड़ियों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार | ABP Ganga
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 18 मंडलों में महिला साइबर क्राइम थाना और महिला पुलिस रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का शुभारंभ किया. सीएम योगी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कदम से हम महिलाओं को न्याय दिला पाएंगे. महिला दिवस के मौके पर सीएम योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि टोक्यो ओलंपिक भाग लेने वाले यूपी के खिलाड़ियों की तैयारियों का पूरा खर्च यूपी सरकार उठाएगी. अपने संबोधन में सीएम योगी ने समाज के हर क्षेत्र में योगदान देने के लिए महिलाओं की सराहना की.
और देखें
























