एक्सप्लोरर
Haridwar में पूरी तरह बंद होने चाहिए बूचड़खानेः Rajesh Shukla | ABP Ganga
उत्तराखंड के किच्छा से बीजेपी विधायक राजेश शुक्ला ने कहा उत्तराखंड में अब कैबिनेट विस्तार हो जाना चाहिए जो तीन पद मंत्रिमंडल में खाली हैं, उन्हें भरा जाना चाहिए. उत्तराखंड में कांग्रेस से आये ज्यादा लोगों को ही मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है. अब जाहिर सी बात है उनको बीजेपी में लाने से पहले वादा किया गया रहा होगा लेकिन अब बाकी बचे पदों पर भी विस्तार होना चाहिए. हरिद्वार में बूचड़खाना बन्द होने पर कहा कई विधायक पहले भी इसको लेकर अपील करते रहे हैं. हरिद्वार देव स्थान है, लिहाजा वहां पर परमानेंट बूचड़खाना बन्द रहना चाहिए न कि सिर्फ कुंभ के मद्देनजर ही ये बंद होना चाहिए.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























