एक्सप्लोरर
भूमाफिया की लिस्ट में भाजपा विधायक का नाम | Pilibhit | ABP Ganga
पीलीभीत में एक विधायक का नाम भूमाफियों की लिस्ट में शामिल के बाद से हंगामा मचा हुआ है। यहां बीसलपुर नगरपालिका ने भाजपा विधायक रामशरण वर्मा का नाम भूमाफिया की लिस्ट में डाल दिया और उसे जिले के कई मुख्य अखबारों में प्रकाशित भी करवा दिया। जिसके बाद भाजपा विधायक रामशरण वर्मा भड़क गए और नगरपालिका पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने पूछा है कि हमने कौन सी जमीन पर कब्जा किया है। ये नगरपालिका बताए, विधायक का नाम अखबार में छपने से उनकी किरकिरी भी खूब हो रही है। लिहाजा उन्होंने नगरपालिका को नोटिस भेजा है।
और देखें


























