एक्सप्लोरर
बरेलीः मेडिकल कॉलेज में दर्दनाक हादसा, जलकर हुई डॉक्टर की मौत | ABP Ganga
बरेली के SMRS मेडिकल कॉलेज में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पीजी हॉस्टल में अचानक भड़की आग से एक डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर सुकीर्ति शर्मा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप कर रही थीं। तभी रात को सोते वक्त कमरे में रूम का हीटर जलने से आग लग गई और धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में डॉक्टर सुकीर्ति शर्मा आ गईं और जिंदा जलकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सुकीर्ति शर्मा बिहार के पटना की रहने वाली थीं। अब हादसे के बाद उनके परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। देर रात लगी आग की खबर हॉस्टल के वॉर्डन ने कॉलेज प्रशासन को दे दी। हॉस्टल के रूम नंबर 320 में ये हादसा हुआ है।
और देखें






























