एक्सप्लोरर
Naseemuddin Siddiqui और Ram Achal Rajbhar की जमानत का फैसला आज ! | ABP Ganga
नसीमुद्दीन सिद्दीकी और रामअचल राजभर की नियमित जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होगी. बता दें कि कल दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. बता दें कि मामला जुलाई 2016 का है, जब भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की मां ने लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में बसपा अध्यक्ष मायावती पर राज्यसभा में उनके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज करवाया था. जिसके बाद उस वक्त बसपा के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी और प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर की अगुवाई में बड़ी संख्या में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया था और दयाशंकर सिंह की मां तेतरा देवी की नाबालिग पोती और परिवारवालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी.
और देखें






























