एक्सप्लोरर
"बाबा केदार ने बुलाया है"- CM YOGI
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं. सीएम योगी सबसे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां. सीएम त्रिवेंद्र ने उनका भव्य स्वागत किया. जिसके बाद सीएम योगी और सीएम त्रिवेंद्र केदारनाथ धाम पहुंचे. जहां उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उन्हें बाबा केदार ने बुलाया है. काफी सालों बाद उन्हे केदारनाथ धाम आने का मौका मिला है. दोनों मुख्यमंत्री आज केदारनाथ धाम में ही रात्रि विश्राम करेंगे. कल सुबह 5.30 बजे के करीब केदारनाथ के कपाट बंद होंगे. इस दौरान दोनों सीएम मौजूद रहेंगे. कपाट बंद होने के बाद सीएम योगी और सीएम त्रिवेंद्र बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो जाएंगे. बदरीनाथ धाम में यूपी पर्यटन भवन का शिलान्यास करेंगे.
और देखें


























