एक्सप्लोरर
अयोध्या में आज बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड | Ayodhya | ABP Ganga
आज अयोध्या सज-धज कर तैयार है. अयोध्या का हर रंगा रंगा हुआ है क्योंकि आज अयोध्या में कीर्तिमान बनने वाला है. आज यानि छोटी दीपावली के दिन अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इस दौरान मंदिर रंग बिरंगी रौशनी से जगमग होंगे. रामनगरी में एक नहीं बल्कि कई कार्यक्रम है. आपको आज यहां दीवारों पर लेजर शो भी देखने को मिलेगा. अयोध्या का दीपोत्सव खास क्यों है क्योंकि आज यहां सीएम योगी खुद आ रहे हैं. सीएम आज अयोध्या में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनते हुए देखेंगे और सीएम के पहुंचने से पहले अयोध्या में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. तो चलिए देखते हैं कि कैसी हैं अभी अयोध्या में तैयारियां. कैसे हैं अयोध्या के रंग.
और देखें






























