एक्सप्लोरर
अयोध्या :टाइम कैप्सूल के जरिए संजोया जाएगा मंदिर का इतिहास, 2000 फीट नीचे रखा जाएगा टाइम कैप्सूल
श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। लेकिन इस पल के मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों को लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ी। सालों कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़े। भविष्य में ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अब राम मंदिर निर्माण स्थल पर जमीन में लगभग 2000 फीट नीचे एक टाइम कैप्सूल रखेगा । इसका मकसद यह है कि सालों बाद भी यदि कोई श्रीराम जन्मभूमि के बारे में जानना चाहे तो वो इससे जान सकता है। इसीलिए श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के समय एक नया तरीका प्रयोग में लाया जाएगा। जिससे भविष्य में मंदिर के इतिहास को लेकर किसी तरह का कोई विवाद न हो।
और देखें





























