एक्सप्लोरर
Ateeq Ahmed के 11 बैंक खाते होंगे सीज, पैसों के लेनदेन पर लगेगी रोक| Prayagraj| CMYogi | ABPGanga
योगी के ऑपरेशन बाहुबल के सामने बड़े-बड़े डॉन और बाहुबली घुटने टेक चुके हैं. माफियाओं के खिलाफ योगी का एक्शन लगातार जारी है. अब खबर आ रही है कि अतीक अहमद पर फिर बहुत बड़ी कार्रवाई होगी. अतीक अहमद के 11 बैंक खाते सीज किए जाएंगे. इतना ही नहीं, अतीक अहमद पर पैसों के लेनदेन की रोक लगेगी. प्रयागराज के 7, नई दिल्ली के 2 खातों पर रोक लगेगी. उसके बैंक खातों में 75 लाख रुपये हैं. जल्द गैंगस्टर एक्ट के तहत सीजिंग की कार्रवाई होगी.
और देखें

























