एक्सप्लोरर
जिलाधिकारी ने खोया आपा, मृतक के भाई की डीएम ने पकड़ी कॉलर
अमेठी एक बार फिर से चर्चा में है। यहां एक हत्याकांड के बाद पोस्टमॉर्टम के दौरान उग्र हुए परिजनों को समझाने गए अमेठी जिलाधिकारी प्रशांत कुमार अपना आपा खो बैठे। उन्होंने मृतक के चचेरे भाई और पीसीएस अधिकारी सुनील सिंह का कॉलर पकड़ कर भीड़ में ले जाकर तथ्यों को समझाने का प्रयास किया। आपको बता दें कि अमेठी में कल देर शाम सोनू सिंह को दबंगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बिसुनदासपुर गांव का है। मृतक भट्टा व्यवसायी था। गंभीर मामला देख मौके पर पहुँची एसपी ख्याति गर्ग को भी परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा था।मामला मामूली कहासुनी से बढ़कर हत्या तक पहुंच गया।
और देखें


























