एक्सप्लोरर
गैस सिलेंडर में आरोपी ने भर रखा था बारूद
फर्रुखाबाद ऑपरेशन मासूम सफल होने के बाद जब पुलिस आरोपी के घर की तलाशी लेने पहुंची... तो वहां भारी मात्रा में बारूद बरामद हुआ... आरोपी ने भारी मात्रा में बारूद को गैस सिलेंडर में भर रखा था...इसके अलावा बीडीएस की टीम को जांच के दौरान एक बोरी में सुतली बम और कई बैटरी समेत तार भी मिला है... आरोपी के घर से 315 बोर का एक तमंचा सहित कई कारतूस भी बरामद किए गए हैं... जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि आरोपी की मंशा बड़ी घटना को अंजाम देने की भी हो सकती थी...
और देखें


























