एक्सप्लोरर
ABP GANGA TOP 10 में देखिए 7 नवंबर की बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में
1- मथुरा के जवाहरबाग कांड में सीबीआई की बड़ी लापरवाही..एसपी सिटी और एसओ की हत्या के आरोपियों को मिली जमानत..चार्ज शीट दाखिल ना किये जाने पर मिली जमानत..मामले में गई थी 28 लोगों की जान...
2- गिरफ्तार किए गए बिजली विभाग के आरोपियों की हुई कोर्ट में पेशी.. पीके गुप्ता, सुधांशु द्विवेदी और एपी मिश्रा को कोर्ट में किया गया पेश.. तीन दिन की रिमांड मंजूर..
3- पीएफ घोटाले पर लगातार हो रही सरकार की किरकिरी के बीच यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सीएम योगी को लिखा खत.. अधिकारियों की भूमिका पर जताई नाराजगी.. सीएम से किया उच्च स्तरीय जांच कराने का अनुरोध..
4- PF घोटाले में पुलिस की बड़ी लापरवाही..आरोपी सचिव पीके गुप्ता से सितंबर में मांगी गई थी 6 करोड़ की रंगदारी.. पत्नी की FIR पर महीने भर सोता रहा हजरतगंज थाना...फिर अलीगंज में ट्रांसफर किया केस ..
5- सीएम योगी आज डॉक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल.. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री अनिल राजभर भी करेंगे शिरकत..
6- उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा को सता रहा मुस्लिम वोट बैंक खिसकने का डर..मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों संग की मीटिंग.. दानिश अली फिर बने संसदीय दल के नेता...जोनल व्यवस्था खत्म..
7- दिल्ली में खत्म नहीं हो रहा तीस हजारी कोर्ट में पुलिस-वकील के बीच भिड़ंत का मामला.. आज भी जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल.. खाकी और काले कोट के विवाद में आज भी दिल्ली की निचली अदालतों के वकील नहीं करेंगे काम..
8- प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी..कहा ये है जीने मरने का सवाल..किसी के काम से खुश नहीं कोर्ट..पराली को लेकर पंजाब को लगाई फटकार..7 दिन में पराली खरीदने के कड़े निर्देश..
9- चिन्मयानंद केस में एसआईटी ने दाखिल की चार्जशीट..सभी आरोपियों की हुई कोर्ट में पेशी..4700 पन्नों की चार्जशीट में 105 लोगों का बयान दर्ज...
10- प्याज की बढ़ी कीमतों में अभी दो हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत..खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने की बैठक..कहा बारिश और बाढ़ से कम हुआ उत्पादन..सरकार उठा रही है कई कदम..कई देशों से प्याज आयात पर विचार...
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion























