एक्सप्लोरर
स्कूल में शिक्षामित्र पर लगा छात्रा के साथ बलात्कार का आरोप, गु्स्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पीटा
एक तरफ जहां केंद्र सरकार 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों को पढ़ाई के लिए बढ़ावा दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा के मंदिरों में ही मासूमों की अस्मत महफूज नहीं । ताजा मामला हस्तिनापुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का जहां शिक्षामित्र ने चार साल की मासूम को क्लासरूम में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया । घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शिक्षामित्र की जमकर पिटाई करते हुए उसे स्कूल में बंद कर दिया । इधर आरोपी शिक्षक को बीएसए ने तत्काल सस्पेंड कर दिया है । वहीं पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion























