एक्सप्लोरर
भारतीय जवानों की मुस्तैदी, 2 पाकिस्तानी आतंकी काबू | High Alert | ABP Ganga
और अब बात पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की जो कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अपना आपा खो बैठा है। यही वजह है कि भारत में दहशत फैलाने के लिए पाकिस्तान लगातार नई चालें चल रहा है लेकिन उसे नहीं पता कि भारतीय फौज भी तैयार है हर उस नापाक मंसूबे को मिटाने के लिए जो देश के खिलाफ साजिश रचेगा। भारतीय जवानों की मुस्तैदी का ही असर है कि घाटी में पाकिस्तान से आए 2 आतंकवादियों को धर दबोचा गया है। जिसके बाद उन आतंकवादियों ने कई चौकाने वाले खुलासे किए। खुलासे जो पाकिस्तान को करते हैं दुनिया के सामने बेनकाब।
और देखें
























