SP को जनता हरा रही, BJP पर जता रही भरोसा : Suresh Khanna
पंचायत चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। इसे लेकर आज सपा का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग भी पहुंचा था। सपा के इन आरोपों पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का साफ तौर पर कहना है कि जब समाजवादी पार्टी को जनता ने हरा दिया है तब इस तरह की बात कह रहे हैं। जबकि बीजेपी को जनता चुनाव जीता रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के कोरोना काल में किए गए काम को लेकर जारी गीत पर सुरेश खन्ना का साफ तौर पर कहना है कि समाजवादी पार्टी का तो कोई भी व्यक्ति कहीं नजर ही नहीं आया । कोरोना काल में अगर किसी ने काम किया तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने काम किया। असदुद्दीन ओवैसी और राजभर के बीच सीटों के बंटवारे पर हुए विवाद पर उनका कहना है कि कोई भी आ जाए उत्तर प्रदेश में बीजेपी को उससे कोई फर्क नहीं पड़ता और 2022 में बीजेपी सत्ता में आएगी।




























