एक्सप्लोरर
सपा विधायक को पुलिस से पंगा पड़ा महंगा, एक हजार का चालान भी कटा | High Alert
कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी को पुलिस के सामने दादागिरी दिखाना भारी पड़ गया. दरअसल विधायक साहब का एक समर्थक बिना मास्क के घूम रहे थे. इस पर पुलिस ने उनका चालान काट दिया. इस पर गुस्साए विधायक साहब ने पुलिस से बहस की. तो बिना मास्क पहने विधायक का भी पुलिस ने एक हजार रुपये का चालान कर दिया. वहीं बीते कुछ दिनों से मां गंगा की गोद लाशों के ढेर से भर गई थी. यूपी के कई जिलों में लाशें पानी में बह रहीं थी. जिसके बाद घाटों पर पुलिस की मुस्तैदी कर दी गई है. अमरोहा से लेकर कौशांबी तक जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
और देखें






























