एक्सप्लोरर
Press Conference On Stone Pelting: कानपुर के पुलिस कमिश्नर Vijay Singh Meena ने किए कई बड़े खुलासे!
कानपुर के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा (Vijay Singh Meena) ने कल हुई हिंसा के मामले पर कहा कि हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं कि क्या हमारी तरफ से कोई लापरवाही हुई है. अगर लापरवाही सामने आई तक हम कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता शांति बहाली की है. कमिश्नर ने ये भी कहा कि हमने कई टीमें बनाई हैं, कुछ टीमें सीसीटीवी की जांच कर रही है, कुछ छापेमारी कर रही है और कुछ गश्त कर रही हैं. आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि ये साजिश है.
और देखें




























