'BJP डूबती हुई नैया, Om Prakash Rajbhar डूबती नैया पर कभी भी सवार नहीं होगा'
पूर्व कैबिनेट मंत्री और भागीदारी संकल्प मोर्चा के कन्वीनर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान. यूपी से आने वाले 7 मंत्रियों की शपथ को लेकर बोले कि यह सब दगे हुए कारतूस हैं, मैदान में आएं तब पता चलेगा. वहीं, ये भी कहा की ओवैसी से सीट को लेकर कोई विवाद नहीं है. यहां 403 सीटें हैं और यहां उन्हें सीट पर लड़ने वाले लोग नहीं मिलेंगे. हालांकि अभी भी सीटों पर कोई बातचीत उनकी नहीं हुई है. ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के पास वो नहीं जाएंगे, वोट की जरूरत अखिलेश यादव को है तो वह उनसे बात करें राजभर किसी के पास नहीं जाएंगे. एबीपी गंगा के सवाल पर कि बीजेपी उनसे संपर्क में है. इस पर राजभर का कहना है कि बीजेपी डूबती हुई नैया और ओमप्रकाश राजभर अब उस डूबती नैया पर कभी भी सवार नहीं होंगे.


























