एक्सप्लोरर
Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat: खेती और किसानी भी बिकने की कगार पर है- टिकैत
Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat में राकेश टिकैत बोल रहें हैं और इस दौरान सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं. Rakesh Tikait ने न सिर्फ खेती-किसानी बल्कि निजीकरण, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया. टिकैत ने कहा कि अड़ियल सरकार को झुकाने के लिए वोट की चोट जरूरी है. टिकैत ने कहा, "देश बचेगा, तभी संविधान बचेगा. सरकार ने रेल, तेल और हवाई अड्डे बेच दिए हैं. किसने सरकार को ये हक दिया. ये बिजली बेचेंगे और प्राइवेट करेंगे. सड़क बेचेंगे और सड़क पर चलने पर हमलोगों से टैक्स भी वसूलेंगे."
और देखें





























