15 अगस्त से पहले दिल्ली में 2000 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद
दिल्ली में 15 अगस्त से पहले भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए है और इस कारतूस का यूपी उत्तराखंड कनेक्शन सामने आ रहा है. दिल्ली पुलिस की टीम ने 2000 से ज्यादा ज़िंदा कारतूस बरामद किए है. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है...गिरफ्तार लोगों में रीक्षित नेगी का देहरादून में गन हाउस है. वहीं एक आदमी जौनपुर का है , पुलिस की तफ्तीश में ये भी साफ हुआ है कि इतनी ही बड़ी मात्रा में कारतूसों की डिलीवरी 4-5 बार पहले भी की जा चुकी है और सभी कारतूस लखनऊ ही भेजे गए थे. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार लखनऊ में इन कारतूसों का इस्तेमाल कहां पर होना है... पुलिस तफ्तीश में जुटी है....इतना ही नहीं, पुलिस टेरर एंगल से भी इस मामले की जांच कर रही है.




























