Mulayam Singh का आज हेल्थ बुलेटिन जारी करेगा Medanta Hospital
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर....क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती...एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही निगरानी... आज उनका हेल्थ बुलेटिन जारी होगा. कल मेदांता अस्पताल ने बयान जारी कर बताया था कि मुलायम सिंह यादव क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम कर रही है...सपा संरक्षक रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया...लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं होता देख उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया था. मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कई दिनों से भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं.





























