Corona संकट के बीच Kisan Andolan फिर हुआ तेज, दिल्ली बॉर्डर पर इकट्ठा होंगे किसान संगठन
कोरोना संकट के बीच एक बार फिर किसानों ने अपने आंदोलन को तेज कर दिया है और आज किसान संगठनों की अगुवाई में किसान दिल्ली की सीमाओं पर जुटने वाले हैं. किसानों के आज होने वाले प्रदर्शन को देश की 12 प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है. जिसमें कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी समेत कई क्षेत्रीय दल भी शामिल हैं. हालांकि, संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि उनके इस आंदोलन को शक्ति प्रदर्शन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. मोर्चे का कहना है कि उनका मकसद ताकत दिखाना नहीं है, बल्कि सरकार से अपनी जाहिर करने के लिए किसान एकजुट हो रहे हैं. किसान नेताओं की मानें तो प्रदर्शन के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा.
























