Gyanvapi masjid case Update: ज्ञानवापी पर जिला अदालत से आज क्या फैसला आएगा ? देखिए पल-पल का अपडेट
ज्ञानवापी विवाद पर आज वाराणसी के साथ साथ प्रदेश के लिए भी बड़ा दिन है.. क्योंकि आज ज्ञानवापी पर जिला अदालत को अपना फैसला सुनाना है.. कल ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर वाराणसी की जिला अदालत में सुनवाई हुई.. इस दौरान जिला जज अजय कुमार विश्वेश ने फैसला आज तक के लिए सुरक्षित रख लिया.. जो आज दोपहर बाद फैसला सुनाया जाएगा.. जिला अदालत ने अपना आदेश इस आधार पर सुरक्षित रखा है कि इस विवाद की आगे सुनवाई की प्रक्रिया क्या हो... ज्ञानवापी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला जज की अदालत में पहली सुनवाई हुई.. जिला जज ने दोनों पक्षों को सुना... हिन्दू पक्ष ने सर्वे साक्ष्य पर बहस करने की दलील दी... तो वहीं मुस्लिम पक्ष 7-11 पर बहस करने की दलील देता रहा... अब कोर्ट आज 2 बजे के बाद फैसला सुना सकता है।





























