एक्सप्लोरर
UP Chunav: 58 जिलों में BJP का प्रबुद्ध सम्मेलन, कौन नेता कहां होगा शामिल | Hindi News
58 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का प्रबुद्ध सम्मेलन होने जा रहा है। पश्चिम क्षेत्र में 10, ब्रज में 14, अवध में 11 सीटों पर प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। गोरखपुर में 7, काशी क्षेत्र में 10, कानपुर में 6 सीट पर सम्मेलन होगा। वाराणसी महानगर में स्मृति ईरानी, प्रयागराज महानगर में महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सांसद सुब्रत पाठक , मिर्जापुर में राज्यमंत्री गिरीश यादव शामिल होंगे। वहीं, एटा में सांसद संघ मित्रा मौर्य, गोरखपुर में एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा, कुशीनगर में सांसद रमापति राम त्रिपाठी, संभल में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैराना में परिवहन मन्त्री अशोक कटारिया शामिल होंगे .
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























