एक्सप्लोरर
UP TET Paper Leak मामले में एक और गिरफ्तारी, STF Head ने बताया कब तक चलेगी ये कार्रवाई ?
लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। UP TET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। अब तक कुल 30 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इस पूरे मामले पर STF की कार्रवाई लगातार जारी है। STF हेड अमिताभ यश ने इसपर ABP गंगा से बातचीत भी की और बताया की आखिर कब तक ये कार्रवाई चलेगी और कैसे उन अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा जिन्होंने इस परीक्षा की पूरी तैयारी की थी और पेपर लीक होने की वजह से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया ?
और देखें





























