एक्सप्लोरर
Corona के बढ़ते Cases के बीच....धीरे धीरे हर जगह हो रही है Unlocking...
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. हर दिन करीब डेढ़ लाख नए लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अबतक पूरी दुनिया में कोरोना से एक करोड़ 4 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है. हालांकि, 56 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं. दुनिया के 70 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 72 लाख से अधिक है.
और देखें






























