West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
कल 4 मई को आए रुझानों में बीजेपी ने जिस तरह से पूर्ण बहुमत हासिल किया है, उसने 15 साल के ममता राज का अंत कर दिया है। भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी की ममता बनर्जी पर ऐतिहासिक जीत ने उन्हें सीएम की रेस में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। लेकिन क्या बीजेपी अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार किसी 'सरप्राइज चेहरे' को लाकर सबको चौंका देगी? दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल मीटिंग में सीएम के नाम पर मुहर लग चुकी है। रेस में शुभेंदु अधिकारी का नाम तो है ही, लेकिन साथ में दिलीप घोष की सांगठनिक शक्ति और नितिन नवीन की रणनीति को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। क्या बंगाल को भी मध्य प्रदेश या राजस्थान की तरह कोई बिल्कुल नया और चौंकाने वाला चेहरा मिलेगा? या फिर स्वपन दासगुप्ता जैसे किसी 'भदलोक' चेहरे पर दांव खेला जाएगा?
























