UPPSC Student Protest: प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर योगी सरकार पर बरसीं SP-BSP
यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यार्थियों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में छात्र लोक सेवा आयोग चौराहे पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। छात्रों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर "नॉर्मलाइजेशन वापस लो" जैसे नारे लगाए। गुस्साए छात्रों ने पुलिस की बैरिकेटिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी छात्र नॉर्मलाइजेशन के कारण परीक्षा परिणाम पर असंतोष व्यक्त कर रहे हैं और इसे निष्पक्षता के खिलाफ मान रहे हैं। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। विरोध प्रदर्शन के कारण इलाके में तनाव का माहौल है।
























