UP Assembly Session: विधानसभा में Akhilesh Yadav के फैसले पर CM Yogi का तगड़ा प्रहार | ABP News
UP Assembly Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब मंगलवार को बोलना शुरू किया तो उन्होंने विपक्ष के हर एक सवाल जबरदस्त अंदाज में जवाब दिया. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा चाचा शिवपाल यादव की बजाए माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर जबरदस्त तंज कसा है. विधानसभा में माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले पर सीएम ने तंज कसते हुए शिवपाल यादव पर कमेंट किया.उन्होंने कहा, 'आपने चाचा को गच्चा दिया.' मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही शिवपाल यादव हंसने लगे और सीएम योगी ने भी मुसकुरा दिया. वहीं माता प्रसाद पांडेय ने कोई जवाब नहीं दिया.

























