एक्सप्लोरर
Uddhav Thackerey on MPs : पार्टी में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे का जवाब | Shivsena UBT
महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान सामने आया है। उद्धव ठाकरे ने कहा, "अगर जिसे जाना है तो वह खुशी-खुशी जाए। आज का दिन शायद मेरा न हो, लेकिन कल निश्चित रूप से मेरा होगा। तब तक हमें धैर्य रखना होगा और यह सब सहना होगा।"उन्होंने आगे कहा कि जो लोग बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना छोड़कर गए हैं, उन्हें एक दिन इसका पछतावा होगा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। उनके इस बयान को पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और बागी नेताओं को संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है।
न्यूज़
Sansani: DGP की 'मौत मिस्ट्री'! | Delhi Crime
और देखें
Advertisement

























