एक्सप्लोरर
PM Modi ने मकर संक्रांति पर जिन गायों को दुलारा...उनकी धर्मों में है खास मान्यता, देखिए
मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नई दिल्ली में अपने आवास पर पुंगनूर गायों को खिलाते हुए देखा गया। इसके बाद से गायों की इस खास नस्ल की चर्चा हो रही है। पुंगनूर गाय (Punganur Cows) मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के पुंगनूर में पाई जाती हैं। पुंगनूर गाय अपने छोटे आकार के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि इसे अपार्टमेंट में भी पाला जा सकता है। पशु विज्ञान के विशेषज्ञों के मुताबिकत इस गाय का दूध बेहद पौष्टिक होता है। इसी वजह से पुंगनूर नस्ल के गायों को "सोने की खान" भी कहा जाता है। यह दुनिया में गायों की सबसे छोटी नस्ल मानी जाती है।
न्यूज़
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
और देखें
























