एक्सप्लोरर
BSP उम्मीदवार नारायण दत्त पर जानलेवा हमला । Delhi Election 2020
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में एक उम्मीदवार पर जानलेवा हमला हुआ है. बदरपुर से बीएसपी उम्मीदवार और विधायक नारायण दत्त शर्मा पर ये जानलेवा हमला हुआ. रात करीब एक बजे सारे मीटिंग खत्म कर घर लौट रहे थे उसी समय रास्ते में अज्ञात चार हमलावरों ने उनके कार पर कर हमला कर दिया. हमले के दौरान कार के सभी शीशे टूट गए. अंदर बैठे विधायक और उनके साथी भी जख्मी हो गए. नारायण दत्त शर्मा आम आदमी पार्टी के विधायक हैं, इन्होंने अपनी ही पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था. पार्टी से टिकट कटने के बाद बागी हुए शर्मा BSP के टिकट पर उसी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं.
और देखें






























