एक्सप्लोरर
शिरडी और पाथरी में बंट गए साईं बाबा? देखिए सबसे बड़ी बहस
सबका मालिक एक-साईं बाबा लेकिन आज साईं को लेकर गांवों के बीच जंग छिड़ गई है. शिरडी और पाथरी गांवों के बीच साईं की कर्मभूमि और जन्मभूमि का विवाद चल रहा है. साईं मंदिर तो खुला हुआ है लेकिन शिर्डी शहर ठप है. ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने पाथरी को साईं की जन्मभूमि मानकर उसे तीर्थ के तौर पर विकसित करने का प्लान बनाया है लेकिन ये दांव उल्टा पड़ गया है. शिर्डी के लोग नाराज हैं. सदाशिव लोखंडे जैसे शिवसैनिक सांसद के भी सुर बागी हो गए हैं. मामला बढ़ रहा है, उद्धव ने विवाद खत्म करने के लिए कल शिर्डी और पाथरी के लोगों की बैठक बुलाई है. अगले 24 घंटे अहम होंगे कि साईं की कर्मभूमि और जन्मभूमि पर सरकार क्या फैसला लेती है.
और देखें





























