एक्सप्लोरर
Mumbai: Train को लेकर कन्फ्यूजन बरकरार, वसई में आज भी प्रवासी मजदूरों की भीड़ । Lockdown
लॉकडाउन को लेकर सरकार मंथन कर रही है. उधर मुंबई से आज भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने की तस्वीरें सामने आ रही हैं. मुंबई के नज़दीक वसई रेलवे स्टेशन के बाहर एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ी है. स्टेशन पहुंचे प्रवासियों के बीच ट्रेन को लेकर भारी कन्फ्यूज़न है. बिना रजिस्टर्ड मज़दूर भी ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच गए हैं. आज वसई स्टेशन से यूपी के जौनपुर के लिए 2 ट्रेन चलने वाली हैं लेकिन वहां हज़ारों लोग पहुंच गए हैं. अब पुलिस अनाउंसमेंट कर घर जाने को कह रही है.
और देखें





















