एक्सप्लोरर
MP: गुना में सीवर का गंदा पानी अस्पताल में घुसा
मध्य प्रदेश के गुना में पहली बारिश ने सरकारी दावों की पोल खोल दी. गुना के जिला अस्पताल में सीवर लाइन का गंदा पानी सर्जिकल वार्ड तक पहुंच गया. अस्पताल में भर्ती मरीज रात भर बदबू से परेशान होते रहे. बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से सीवर भर गया और पानी वार्ड तक पहुंच गया. अस्पताल के कर्मचारियों ने पानी को बाहर निकाला.
और देखें




























