Hindenburg के दावों पर SEBI ने किया पलटवार । Madhabi buch । Breaking News
ABP News: 18 महीने बाद हिंडनबर्ग की एक और रिपोर्ट पर हंगामा मचा है..इस बार हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में SEBI की प्रमुख माधवी पुरी बुच पर सवाल उठाए गए हैं..SEBI यानी वो संस्था जिसने हिंडनबर्ग के पिछले खुलासे की जांच की थी..हिंडनबर्ग की ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि सेबी प्रमुख और उनके पति उसी फंड में निवेश कर रहे थे जिनके साथ अदाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी का संबंध था..SEBI प्रमुख और अदाणी ग्रुप- दोनों ने इन आरोपों का ज़ोरदार खंडन किया है..लेकिन नए खुलासे के बाद एक बार फिर राजनीति तेज़ हो गई है..बीजेपी और विपक्षी पार्टियां आमने-सामने हैं..आज की बहस हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर..साथ ही साथ देखिए वार-पलटवार का दौर..




























