Saif Ali Khan Attacked: जो संदिग्ध हिरासत में क्या उसने ही किया था सैफ पर हमला? | ABP News
सैफ अली खान के घर से तलवार बरामद..मुंबई पुलिस ने घर से तलवार बरामद की..सैफ के घर मिली तलवार पुश्तैनी हो सकती है..सैफ के परिवार की हो सकती है तलवार..सैफ पर हमले को लेकर बड़ी खबर मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध हिरासत में लिया..बांद्रा पुलिस स्टेशन में संदिग्ध से पूछताछ जारी..पुलिस का बयान- 'अभी गिरफ्तारी नहीं सिर्फ पूछताछ' ..सैफ अली खान और करीना कपूर के घर का स्टाफ और नैनी चर्चा में रहती हैं. सैफ और करीना अपने स्टाफ के साथ बैठकर खाना भी खाते हैं. खुद करीना और नैनी ललिता डिसिल्वा ने इसका खुलासा किया था...करीना कपूर ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया था कि उनके बच्चे नैनी के साथ खाना खाते हैं. करीना ने कहा था, 'मेरे दोनों बेटे तैमूर और जेह अपनी नैनी के साथ खाना खाते हैं. वो एक टेबल पर बैठकर खाते हैं. दरअसल, एक दिन तैमूर ने उनसे ये सवाल किया था कि नैनी उनके साथ खाना क्यों नहीं खाती हैं तो फिर जेह ने भी वही सवाल पूछा. इसके बाद सैफ और करीना ने तैमूर और जेह को उनकी नैनी के साथ खाना खिलाना शुरू किया..
























