Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान केस में एक और होश उड़ा देने वाला खुलासा ! | ABP News
पुलिस की 35 टीमें जांच में जुटी हैं..लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है...आरोपी की एक नई तस्वीर भी सामने आई है.. जो 16 जनवरी की सुबह 8 बजे की है, तस्वीर में आरोपी बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास दिखाई दिया था...हालांकि मुंबई पुलिस अब तक 40 से 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इनमें से ज्यादातर लोग सैफ के जान पहचान वाले हैं.. अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के केस में एबीपी न्यूज अब बहुत बड़ा खुलासा करने जा रहा है, खुलासा ये है कि सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कर ली है आरोपी की पहचान, एक नई तस्वीर सामने आई है जो आरोपी के चेहरे से मेल खा रही है, हालांकि पुलिस ने इसके आरोपी होने का औपचारिक एलान नहीं किया है लेकिन पूरी संभावना है कि यही वो शख्स है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया।
























